फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Some advice that will get you job

कुछ मशवरे जो आपको नौकरी दिला सकते हैं

Wed, 10 Aug 2016 04:29 PM IST
एलिजाबेथ गारोन/ बीबीसी
एलिजाबेथ गारोन/ बीबीसी Updated Wed, 10 Aug 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
Some advice that will get you job
- फोटो : बीबीसी
आप ग्रेजुएट हैं। आपने तालीम पूरी कर ली है और ये भी सुना है कि मार्केट में न्यू कमर्स की पूछ ज्यादा है। आपने नौकरी की आस में कई जगह अपना सीवी भी भेजा। लेकिन कहीं कोई बात नही बनी। ऐसे में आप सोचने लगते हैं कि भई हमारा तो पढना-लिखना बेकार है। इतनी जतन करने के बाद भी एक अदद नौकरी नहीं तलाश पा रहे हैं। नौकरी तलाशने के दौरान बहुत से लोग हताशा के इस दौर से गुजरते हैं।
विज्ञापन


कम तजुर्बे के चलते अक्सर लोग इस मुश्किल से जूझते रहते हैं। चलिए हम आपको कुछ मशवरे देते हैं। इन पर अमल से आपको नौकरी तलाशने में सहूलियत होगी। बेरोजगारी के दौरान भी अपना हर दिन यूं शुरू कीजिए जैसे आपको दफ्तर जाना हो।
विज्ञापन


अमरीका की ग्लोबल कम्यूनिकेशन फर्म 'गोलिन अटलान्टा' के मैनिजिंग डायरेक्टर जिंजर पोर्टर कहते हैं कि बेरोजगारी में अक्सर लोग आलसी हो जाते हैं। वो कहते हैं कि सुबह उठकर अच्छे से तैयार हों। दिमाग में कुछ ऐसे आइडिया रखिए कि अगर आपसे कुछ पूछा जाए तो आप फौरन उसका जवाब दे सकें। बल्कि बेहतर तो ये होगा कि आप उन लोगों के नाम की एक फेहरिस्त बना लें जिन से आपको मिलना है जो नौकरी तलाशने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों से मुलाकात का वक्त लीजिए। इनसे सीधे नौकरी की बात करने से बचिए। चाय-कॉफी पर मिलने का ऑफर दीजिए। ई-मेल के जरिए उनसे सम्पर्क में रहिए, कभी-कभी फोन पर बात भी कर लीजिए। या उनके लिए कोई मेसेज भी छोड सकते हैं। ऐसा करने से आपकी याद उनके जहन में ताजा रहेगी। बातों-बातों में उन्हें बताइए कि आपको नौकरी की तलाश है। ऐसी जगह, जहां आप अपनी काबिलियत का लोहा मनवा सकें।

आपका मकसद सामने वाले पर अपनी छाप छोडना होना चाहिए

Some advice that will get you job
ऐसे में सामने वाला आपको कोई ना कोई सलाह जरूर देगा। ये भी हो सकता है कि वो आप से कहे, "लो मैं देखता हूं तुम्हें कहां मौका दिलाया जा सकता है।" फोन कॉल, ईमेल, मेसेज ये सब जरिया हैं लोगों से ताल्लुक बनाए रखने का। लेकिन कोशिश यही कीजिए कि आप मददगार लोगों से खुद मिल सकें। मुलाकात के दौरान पूरी तरह पेशेवराना अंदाज में बात करें। आप अपनी बातों और अपनी खूबियों से उन्हें अपना मुरीद बना सकते हैं।

आप उन्हें अपने स्कूल-कॉलेज के प्रोजेक्ट या फिर इंटर्नशिप के दौरान किए गए काम की मिसाल दे सकते हैं। आप उस शख्स को ये समझा सकते हैं कि आपकी खूबियों से किसी कंपनी को क्या फायदे हो सकते हैं। आपका मकसद सामने वाले पर अपनी छाप छोडना है। मुलाकात के आखिर में आप उनसे कुछ रेफरेंसेज मांग सकते हैं। ये गुजारिश कर सकते हैं कि अगर वो मुनासिब समझें तो आपके लिए कहीं बात करने की कोशिश करें।

उनसे मिले रेफरेंस वाले लोगों से भी आप ऐसे ही पेशेवर मुलाकात की कोशिश कर सकते हैं। जिंजर पोर्टर कहते हैं इस तरह आप करीब सौ लोगों से मिलने की कोशिश कर सकते हैं। इतने लोगों से मिलने के बाद कोई ना कोई तो नौकरी दिलाने में आपकी मदद करेगा।

चेक कंपनी 'नॉनस्टॉप रिक्रूटमेंट श्वीज एजी' के डायरेक्टर ओलिवर डोनोह्यू भी इस बारे में सटीक सलाह देते हैं। ओलिवर के मुताबिक, अक्सर हमें अपने मन मुताबिक नौकरी मिलने में दिक्कत होती है। अगर ऐसा हो तो घबराएं नहीं। आपको जो भी काम मिले, उसमें मन लगाने की कोशिश करें। आपको नई चीज सीखने को मिलेगी। अपनी कोशिशों से अपने बॉस का दिल जीतने की कोशिश करें। उन्हें लगे कि आप काम को लेकर गंभीर हैं।

आप के लिए बेहतर है कि अपने हुनर को बेचने की कोशिश कीजिए

Some advice that will get you job
एक्सेंट्यूर की स्ट्रैटेजी डिवीजन की निदेशक पायल वासुदेव का कहना है कि आप अपने इंटर्नशिप के तजुर्बे को अच्छे से भुनाएं। आपने उस दौरान जो भी काम किया, उसका जिक्र अपने सीवी में तफ्सील से करें। ताकि नौकरी देने वाले को आपके तजुर्बों और आपकी काबिलियत का सही-सही अंदाजा हो। आप अपने सीवी को ज्यादा लुभावना बनाने के लिए कोई वोकेशनल कोर्स भी कर सकते हैं।

आज मार्केट में ऐसे लोगों की ही पूछ होती है जो कई तरह का काम जानते हों। मल्टी टास्कर हों। हर कंपनी चाहती है कि आपको नई तकनीक के इस्तेमाल में महारत हासिल हो। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हों। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और लिंक्ड इन पर लगातार आपकी मौजूदगी दर्ज हो। कहने का मतलब ये कि आप अपनी टेक्निकल स्किल में निखार पैदा करें।

अगर आपके पास किसी काम का कोई खास तजुर्बा नहीं है, तो, आप के लिए बेहतर है कि अपने हुनर को बेचने की कोशिश कीजिए। मिसाल के तौर पर अगर आपने कभी कोई चैरिटी ईवेंट आयोजित किया हो तो उसे लिख सकते हैं। कैसे आपने इस मौके के लिए लोगों को अपने साथ जोडा। कैसे उसका प्रचार किया, पैसे जुटाए और कामयाबी से इवेंट की। इसे प्वाइंटर्स के जरिए अपने सीवी पर लिख सकते हैं। ये जरूरी नहीं कि आप को हमेशा ही मनचाही नौकरी मिल जाए।

बहुत बार अपने करियर में आगे बढने के लिए अपनी पसंद के काम को छोड कर किसी दूसरे काम में भी हाथ आजमाना पडता है। अगर ऐसा हो तो हिम्मत मर हारिए। जो मौका मिले उसे भुनाएं। उसे ताकत बनाकर आगे बढें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed