Sarkari Naukri : BIRAC में वरिष्ठ अधिकारियों के कई पद खाली, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (BIRAC) यानी जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद, नई दिल्ली में उप महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक और वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के पद रिक्त हैं। संस्थान ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
शैक्षणिक योग्यता में डिप्टी जनरल मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी या एमफिल होना जरूरी है। वहीं, चीफ मैनेजर पद के लिए आवेदक डीएनबी, एमएस/एमडी हो जबकि सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर पद के लिए आवेदक के पास एमबीबीएस, एमएससी, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है।
इच्छुक उम्मीदवार ई-मेल vacancy@birac.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी शर्तों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.birac.nic.in/ पर विजिट करें।
आवेदन की अंतिम तिथि :
- सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर पद के लिए 29 दिसंबर, 2020 है।
- चीफ मैनेजर पद के लिए 11 जनवरी, 2021 है।
- डिप्टी जनरल मैनेजर पद के लिए 06 फरवरी, 2021 है।