फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   sarkari naukri mppsc state service exam 2020 2021 notification released check details rajya sewa pariksha last date to apply

MPPSC : मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें अंतिम तिथि

Tue, 29 Dec 2020 12:07 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 29 Dec 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
sarkari naukri mppsc state service exam 2020 2021 notification released check details rajya sewa pariksha last date to apply
mppsc - फोटो : file photo

MPPSC यानी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2020-21 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए इच्छुुक उम्मीदवार 11 जनवरी, 2021 से 10 फरवरी, 2021 के मध्य आवेदन कर सकते हैं। राज्य सेवा परीक्षा के तहत 235 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

इन पदों पर है रिक्तियां 

  1. उप जिला अध्यक्ष (सामान्य प्रशासन राज्य प्रशासनिक सेवा) - 27 पद
  2. उप पुलिस अधीक्षक-जीडी (गृह पुलिस विभाग राज्य पुलिस सेवा क) – 13 पद
  3. जिला सेनानी - 01 पद
  4. सहायक संचालक जनसंपर्क - 01 पद
  5. सहायक निदेशक - 40 पद
  6. सहायक आयुक्त/ असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 06 पद
  7. जेल अधीक्षक – 03 पद
  8. नायब तहसीलदार (राजस्व विभाग) - 38
  9. सहकारिता निरीक्षक / सहकारिता विस्तार अधिकारी - 18 पद
  10. मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा – 88 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 11 जनवरी, 2021 को दोपहर 12:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2021 को दोपहर 12:00 बजे
सुधार के लिए तिथि : 15 जनवरी, 2021 से 12 फरवरी, 2021
प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र : 06 अप्रैल, 2021 से 10 अप्रैल, 2021 तक
प्रारंभिक परीक्षा : 11 अप्रैल, 2021

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता :  

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन संबंधी अन्य शर्तों और नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यहां क्लिक कर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed