फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Sarkari Naukri MPPSC Engineering Services Examination Applications will start from 15 January

Sarkari Naukri MPPSC : मध्य प्रदेश इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए 15 से शुरू होंगे आवेदन

Mon, 11 Jan 2021 12:41 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 11 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri MPPSC Engineering Services Examination Applications will start from 15 January
mppsc recruitment - फोटो : file photo

बीई या बीटेक कर चुके बेरोजगार और इंजीनियरिंग सेवा क्षेत्र में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 2021 में 12 भर्ती परीक्षाएं होनी हैं। 

विज्ञापन


एमपीएससी की 12 परीक्षाओं में से तीन राज्य सेवा परीक्षा और तीन राज्य वन सेवा परीक्षाएं होंगी। हालांकि, इनके अतिरिक्त राज्य अभियांत्रिकी सेवा, सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास और सहायक प्रबंधक लोक सेवा स्वास्थ्य आदि भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021  के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2021 से शुरू होगी। इस परीक्षा के जरिये मध्य प्रदेश सरकार से संबंद्ध विभिन्न विभागों में रिक्त इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े पदों पर भर्तियां की जाएंगी। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


36 पदों पर हैं रिक्तियां : 

  1. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), 30 पद
  2. असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), 02 पद
  3. बॅायलर इंस्पेक्टर ग्रेड-1, 03 पद
  4. बॅायलर इंस्पेक्टर ग्रेड-2, 01 पद

ये योग्यता होनी जरूरी : 

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए बीई/बीटेक (सिविल)
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल)
  • बॅायलर इंस्पेक्टर ग्रेड के लिए बीई/बीटेक (मैकेनिकल, विद्युत संयंत्र, प्रोडक्शन, धातु विज्ञान)
  • बॅायलर इंस्पेक्टर ग्रेड के लिए बीई/बीटेक (मैकेनिकल, विद्युत संयंत्र, प्रोडक्शन, धातु विज्ञान)

ये है आयु सीमा :  
आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु की गणना 01 जनवरी, 2021 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर कर सकते हैं। 

ये होगा आवेदन शुल्क : 

  • अनारक्षित श्रेणी अथवा राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200/- रुपए है
  • मध्य प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600/- रुपए है
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed