फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Sarkari Naukri BEL Jobs Recruitment Last Date Today of Management Industrial Trainee in Finance

Sarkari Naukri : बीईएल में सरकारी नौकरी का मौका, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Thu, 28 Jan 2021 12:22 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 28 Jan 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri BEL Jobs Recruitment Last Date Today of Management Industrial Trainee in Finance
BEL - फोटो : amar ujala

BEL Recruitment : रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। इसकी गाजियाबाद इकाई में प्रबंधन औद्योगिक प्रशिक्षुओं (वित्त) की भर्ती जारी है। पद पदों पर आवेदन के लिए पहले 25 दिसंबर, 2020 अंतिम तिथि, जिसे अब बढ़ाकर 28 जनवरी, 2021 कर दिया गया है। साथ ही अधिकतम आयु सीमा में भी संशोधन करके 27 वर्ष की गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : ये हैं फरवरी माह की 12 बड़ी सरकारी नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


पदनाम : प्रबंधन औद्योगिक प्रशिक्षु (वित्त)         
पद संख्या : 09
स्थान : बीईएल, गाजियाबाद
अंतिम तारीख  : 28 जनवरी, 2021

यह भी पढ़ें : इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रता मापदंड:

  • केवल भारतीय नागरिक चयन के लिए पात्र हैं।
  • उम्मीदवारों को 10 + 2 + 3 (UG) + CA (इंटरमीडिएट) / ICWA (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 31 दिसंबर, 2020 तक 27 वर्ष है। (ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट है।) 
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षण सरकार के नियमों के अनुसार होगा। 


यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार 

आवेदन कैसे करें : 
उम्मीदवार, जो उपर्युक्त मानदंडों को पूरा करते हैं, आवेदन पत्र (अनुबंध- I में निर्धारित) को 28 जनवरी, 2021 को या उससे पहले tgtgad@bel.co.in पर भेज सकते हैं। आवेदन ई-मेल पर सब्जेक्ट में “MIT (Finance) trainee” जरूर लिखें। आवेदन केवल उपर्युक्त ईमेल-आईडी के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी ट्रंप को मानने पड़ेंगे ये सख्त नियम

ध्यान दें : 
प्रशिक्षण कार्यकाल न्यूनतम एक वर्ष और विस्तार अवधि सहित दो वर्ष से ज्यादा नहीं होगा। चयन मानदंड सीए (इंटरमीडिएट) / आईसीडब्ल्यूए (इंटरमीडिएट) में प्राप्त अंकों के अंतिम प्रतिशत के आधार पर होगा। वजीफे के तौर पर पहले वर्ष प्रति माह 10,000 रुपए और दूसरे वर्ष 12,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और ईमेल आईडी के माध्यम से शामिल होने के लिए सूचित किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं ... Selection of Management Industrial Trainee(Finance) in BEL Ghaziabad

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed