सरकारी नौकरी पाने का सपना संजोए बैठे हैं तो तैयार हो जाइए, फरवरी माह में कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में हैं। इन 12 बड़ी सरकारी नौकरियों में से कई तो ऐसी हैं, जिनमें 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। जबकि कई के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी जैसी योग्यता भी चाहिए है। इन नौकरियों में संबंधित रिक्त पद के अनुसार, दो लाख रुपए तक मासिक वेतन वाली नौकरियां भी हैं। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...
ये हैं फरवरी माह की 12 बड़ी सरकारी नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका, यहां 547 पदों पर हो रही भर्ती
ITI करने के बाद भी अगर आप बेरोजगार हैं या अपनी कंपनी या जॉब बदलकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका है। यह अवसर आपको पंजाब में मिलने जा रहा है। जहां 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 को या उससे पहले sssb.punjab.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है।
DSRVS में 433 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी
केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट (DSRVS) की ओर से 433 पदों पर भर्ती आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन संयुक्त प्रशिक्षुओं की भर्ती (Combined Apprentice Recruitment) के लिए है। डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है। यह राज्य का एक प्रमुख केंद्रीय स्वायत्त संस्थान है। सभी पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित है, जिसके तहत 20 फरवरी, 1986 के बाद और 20 फरवरी, 2003 से पहले जन्म हुआ हो वे ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं शैक्षणिक योग्यता में डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंटेंट राइटर, कार्यालय सहायक के पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, वेब डिजाइनर और कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन पद पर आवेदन के लिए स्नातक होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2021 है। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए dsrvs/recruit पर क्लिक करें।
हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 7000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 7298 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) के आधार पर किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल देना होगा। उसके बाद आखिर में शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) होगा। कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास हो और उसने 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में रखा हो। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2021 है। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
RBI में सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती शुरू, 18 राज्यों में मिलेगी सरकारी नौकरी
RBI Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) यानी आरबीआई ने अपनी वेबसाइट rbi.org.in पर बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के पद के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य पूर्व सैनिक RBI के सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के 241 पदों के लिए योग्य एवं पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पद के लिए चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद एक देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा (ऑनलाइन टेस्ट) के माध्यम से होगा। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या समकक्ष से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2021 है। भर्ती संबंधी अधिक विवरण जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतन आदि इस खबर में बताए गए हैं।