Sarkari Naukri : केंद्र सरकार की शीर्ष शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों तक की सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए कई बेहतरीन नौकरियों का सुनहरा अवसर है। इस साल में केंद्र सरकार के विभिन्न राजकीय सेवा या सरकारी, एयरपोर्ट, अस्पताल, केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक जैसे पदों पर तमाम तरह की भर्तियां जारी हैं। इनमें कई के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि कई परीक्षाओं के आवेदन के लिए आखिरी तिथि पहले सप्ताह में ही खत्म हो जाएगी। इसलिए, आप शानदार मौका मत चूकिए और जल्दी यहां आवेदन करें। केंद्र सरकार की कई सरकारी भर्तियों, जिनमें आपको मिलेगी लाखों रुपए तक की सैलरी जानने के लिए आप अगली स्लाइड देखें...
IIMC में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां
आईआईएमसी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 02 पदों और एसोसिएट प्रोफेसर के 06 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए वेतनमान 57,700 से 2,17,100 रुपए प्रतिमाह निर्धारित है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें। योग्यता संबंधी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां पढ़ें और सीधे आवेदन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
एयरपोर्ट अथॉरिटी में कई पदों पर नौकरियां
AAI Recruitment 2021: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रबंधक और विभिन्न विभागों में कार्यकारी अधिकारी के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 जनवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1,80,000 रुपए तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और इस लिंक से तुरंत आवेदन करें।
सहायक प्रोफेसर एनाटॉमी (Assistant Professor Anatomy)
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर एनाटॉमी के नौ पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशियलिटी में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर या रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है। इस रिक्ति से संबंधित अधिक जानकारी https://upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।
सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor Oto-Rhino-Laryngology(ENT))
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर ओटो-राइनो-लैरींगोलॉजी (ईएनटी) के चार पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। यदि आवेदक के पास डिप्लोमा इन ओटो-राइनो-लैरींगोलॉजी है तो प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशियलिटी में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर या रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
इस रिक्ति से संबंधित अधिक जानकारी https://upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।
सहायक नैदानिक भ्रूण विज्ञानी (Assistant Clinical Embryologist)
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले राजधानी नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सहायक नैदानिक भ्रूण विज्ञानी के एक पद पर रिक्ति है। यह पद अनारक्षित श्रेणी का है। इसके लिए वेतनमान 56,100-1,77,500 / - निर्धारित है। सामान्य आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता में बैचलर ऑफ मेडिसिन या बैचलर ऑफ सर्जरी और एनाटॉमी/ भ्रूणविज्ञान/ प्रजनन जीवविज्ञान/ आनुवंशिकी/ भ्रूणविज्ञान/ नैदानिक भ्रूणविज्ञान/ माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी अस्पताल से मानव इन-विट्रो-फर्टिलाइजेशन तकनीक के क्षेत्र में एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। इस पद के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है। इस रिक्ति से संबंधित अधिक जानकारी https://upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।
डायलिसिस चिकित्सा अधिकारी (DMO)
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले राजधानी नई दिल्ली के डॉ आरएमएल अस्पताल में डायलिसिस चिकित्सा अधिकारी के पांच पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 56,100-1,77,500 / - प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और एक वर्ष की अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है। वहीं, एमसीआई से मान्यता प्राप्त अस्पताल में नेफ्रोलॉजी या डायलिसिस में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में न्यूनतम छह महीने का अनुभव आवश्यक है। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है। इस रिक्ति से संबंधित अधिक जानकारी https://upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।