फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   RSSB LA Exam 2026: Exam Centres Changed Two Days Before May 9 Laboratory Assistant Exam

RSSB: नौ मई को लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, एग्जाम से दो दिन पहले बदले केंद्र; तुरंत चेक करें अपना नया सेंटर

Thu, 07 May 2026 01:08 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 07 May 2026 01:08 PM IST
सार

RSSB Laboratory Assistant Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा से ठीक दो दिन पहले कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। जिन अभ्यर्थियों का सेंटर बदला गया है, वे नया परीक्षा केंद्र तुरंत चेक कर लें।

विज्ञापन
RSSB LA Exam 2026: Exam Centres Changed Two Days Before May 9 Laboratory Assistant Exam
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)

विस्तार

RSSB LA Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 9 मई 2026 को होने वाली लैब असिस्टेंट (भूगोल) भर्ती परीक्षा के कुछ परीक्षा केंद्र बदल दिए हैं। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। बोर्ड ने 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) भर्ती परीक्षा के लिए भीलवाड़ा और ब्यावर के कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है।

विज्ञापन

भीलवाड़ा और ब्यावर केंद्रों पर कब होगी परीक्षा?

परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। प्रभावित अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर नए परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुराना परीक्षा केंद्र नया परीक्षा केंद्र
भीलवाड़ा कंचन देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, पांसल रोड ए'एस स्टीवर्ड मॉरिस स्कूल, न्यू ईरान, कोटा रोड
भीलवाड़ा विद्या प्रोफेशनल एवं टेक्निकल कॉलेज, पालड़ी संगम उत्कृष्ट विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आटून
भीलवाड़ा रूपी देवी गर्ल्स कॉलेज, मांडल सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-जी बापू नगर
ब्यावर श्री वर्धमान गर्ल्स कॉलेज, कृष्णा कॉलोनी श्री नरसिंह अग्रसेन विद्यापीठ, आईओसी कॉलोनी के पास

जयपुर के एक परीक्षा केंद्र का नाम भी बदला

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 10 मई 2026 को होने वाली लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट (विज्ञान) भर्ती परीक्षा के लिए जयपुर के एक परीक्षा केंद्र का नाम बदल दिया है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। जिन उम्मीदवारों का सेंटर बदला गया है, वे नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपडेटेड परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।

जिला पुराना केंद्र नया केंद्र
जयपुर 17529-डीसीएमपीजी कॉलेज, रघुनाथपुरा, डिग्गी रोड, सांगानेर 17529-डीसीएस पी.जी. कॉलेज, रघुनाथपुरा (राताल्या), डिग्गी रोड, सांगानेर

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Admit Card" या "Candidate Corner" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब "Laboratory Assistant Recruitment Exam 2026" लिंक खोलें।
  • अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed