{"_id":"6aeed4048dccfba2bc08ffb1","slug":"rrc-nr-recruitment-2026-apply-online-for-4651-apprentice-posts-check-eligibility-age-limit-and-selection-proce-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: आरआरसी एनआर में 4000+ पदों पर भर्ती, 10वीं व आईटीआई पास कर सकते हैं आवेदन, जानें चैन प्रक्रिया","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
रेलवे: आरआरसी एनआर में 4000+ पदों पर भर्ती, 10वीं व आईटीआई पास कर सकते हैं आवेदन, जानें चैन प्रक्रिया
Sat, 07 Nov 2026 01:02 PM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:02 PM IST
सार
उत्तर रेलवे में अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 11 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन मेरिट सूची और दस्तावेज जांच के आधार पर होगा।
विज्ञापन
RRC NR Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे (RRC NR) ने अप्रेंटिस के कुल 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती विज्ञापन संख्या RRC/NR/03/2026/Act Apprentice के तहत निकाली गई है। भर्ती दिल्ली, लखनऊ, फिरोजपुर, मुरादाबाद, अंबाला और जम्मू क्लस्टर के लिए है। इसमें 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई करने वाले युवाओं को मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस क्लस्टर में कितने पद हैं?
|
क्लस्टर |
पदों की संख्या |
|---|---|
|
लखनऊ |
1,525 |
|
दिल्ली |
1,312 |
|
अंबाला |
979 |
|
फिरोजपुर |
740 |
|
मुरादाबाद |
63 |
|
जम्मू |
32 |
|
कुल पद |
4,651 |
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो। उम्मीदवार का 10वीं और आईटीआई का परिणाम 6 नवंबर 2026 तक जारी हो चुका होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों का परिणाम इस तारीख तक नहीं आया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। उम्मीदवार को उसी क्लस्टर और इकाई के लिए आवेदन करना चाहिए, जहां उसके आईटीआई ट्रेड के पद उपलब्ध हों।
विज्ञापन
उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 11 दिसंबर 2026 को कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों को भी नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी जन्मतिथि से जुड़े दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
- इस भर्ती में सामान्य श्रेणी और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
- यह राशि वापस नहीं की जाएगी।
- वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
- शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
- नकद, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या मनी ऑर्डर से फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।
- आवेदन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026 है।
- इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
चयन कैसे किया जाएगा?
- इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा।
- चयन 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।
- दोनों के अंकों को बराबर महत्व दिया जाएगा और उनके औसत के आधार पर मेरिट बनेगी।
- इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी। उन्हें मेडिकल प्रमाणपत्र भी देना होगा।
- अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को पहले मौका दिया जाएगा।
- उम्र भी समान होने पर 10वीं की परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले वेबसाइट पर अप्रेंटिस भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें।
- इसके बाद नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और जन्मतिथि जैसी जानकारी देकर पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद मोबाइल और ईमेल पर लॉगिन की जानकारी मिलेगी।
- इससे लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- फिर फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- तय शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।