गोरखपुर में नौकरी: ई-बस ड्राइवर और सुपरवाइजरों की भर्ती शुरू, एक इंटरव्यू से मिल जाएगी जॉब
गोरखपुर समेत प्रदेश के 14 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। गोरखपुर में बृहस्पतिवार को छह बसें आ चुकी हैं। शुक्रवार देर रात भी कुछ बसें आईं हैं। शहर में चार्जिंग बस स्टेशन तैयार हो चुका है। ऐसे में जल्द ही सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों के दौड़ने की संभावना बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) के लिए भर्ती शुरू हो गई है। गोरखपुर समेत 14 जिलों में ई-बसों के संचालन के लिए दो हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। लगभग सभी पदों पर इंटरव्यू के आधार पर नौकरी दी जा रही है। गोरखपुर में करीब सौ लोगों का स्टाफ रखा जाना है।
बता दें कि गोरखपुर समेत प्रदेश के 14 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। गोरखपुर में बृहस्पतिवार को छह बसें आ चुकी हैं। शुक्रवार देर रात भी कुछ बसें आईं हैं। शहर में चार्जिंग बस स्टेशन तैयार हो चुका है। ऐसे में जल्द ही सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों के दौड़ने की संभावना बढ़ गई है।
इसी लिए बस संचालित करने वाली कंपनी ‘कॉम्स’ फ्लीट मैनेजमेंट ने स्टाफ की भर्ती कर रही है। गोरखपुर के इलेक्ट्रिक बस डिपो मोहरीपुर में इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है। बायोडाटा, आईडी प्रूफ और दो पासपोर्ट फोटो के साथ कोई भी इच्छुक युवक-युवतियां इस प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
इन पदों के लिए हो रही भर्ती
ड्राइवर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टायर चेंजर, डेंटर, वेल्डर, एसी टेक्नीश्यिन, टायर सुपरवाइजर, पेंटर, एक्सीडेंटल सुपरवाइजर, टेक्निकल सुपरवाइजर, स्टोर मैनेजर, स्टोर कीपर, अकाउंटेंट एंड बीलिंग मैनेजर, एडमिन एंड डाटा एंट्री ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड।
कॉम्स फ्लीट मैनेजमेंट के प्रोजेक्ट इंजीनियर पवन कुमार ने कहा कि बसों के संचालन के लिए सभी पदों पर भर्ती की जा रही है। 11 बजे से छह बजे तक चलने वाले इंटरव्यू में कोई भी शख्स अपना बायोडाटा, आईडी प्रूफ और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शामिल हो सकता है। प्रदेश के 14 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। इसके लिए करीब दो हजार पदों पर स्टाफ की भर्ती की जाएगी। गोरखपुर में करीब 100 पदों पर भर्ती होगी।