{"_id":"62b655d7da65cb04c907e016","slug":"recruitment-of-agniveers-started-in-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipathvayu: वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती शुरू, 5 जुलाई तक पंजीकरण, नौसेना के लिए आज खुलेगी ऑनलाइन विंडो","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Agnipathvayu: वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती शुरू, 5 जुलाई तक पंजीकरण, नौसेना के लिए आज खुलेगी ऑनलाइन विंडो
Sat, 25 Jun 2022 05:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 25 Jun 2022 05:54 AM IST
सार
अग्निवीर वायु के उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से 23 वर्ष के बीच हो। मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी व अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वायुसेना ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। वायुसेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके तहत पात्र उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in पर पांच जुलाई शाम 5 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। परीक्षा 24 जुलाई को होगी। इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण होगा। वहीं नौसेना के लिए ऑनलाइन विंडो शनिवार को खुलेगी।
विज्ञापन
12वीं में न्यूनतम 50 फीसदी अंक जरूरी
अग्निवीर वायु के उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से 23 वर्ष के बीच हो। मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी व अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी। गैर विज्ञान विषय वालों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक और ओवरऑल कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन साल का डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने वालों के साथ दो साल का वोकेशनल कोर्स करने वाले भी अग्निवीर वायु के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन