फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Recruitment in IGNOU on post of consultant minimum salary will be 40 to 60 thousand

इग्नू ने कंसल्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, 40 से 60 हजार तक होगी न्यूनतम सैलरी

Fri, 24 May 2019 04:20 PM IST
जॉब डेस्क Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 24 May 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in IGNOU on post of consultant minimum salary will be 40 to 60 thousand
IGNOU jobs

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। यह फुल टाइम जॉब होगी। इन पदों के लिए आपको 40 हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक की न्यूनतम सैलरी मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को इसके लिए जल्दी ही आवेदन करना होगा, क्योंकि अंतिम तिथि काफी नजदीक है। इस नियुक्ति के लिए आवेदन, योग्यता व अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Recruitment in IGNOU on post of consultant minimum salary will be 40 to 60 thousand
consultant vacancy
पद का नाम - कंसल्टेंट
पदों की संख्या - 4
पे स्केल - 40 हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 30 मई 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU Consultant Recruitment: ऐसे करें आवेदन
- इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन डाक के जरिए इग्नू के नई दिल्ली कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं। या फिर यहां दी गई ई-मेल आईडी पर मेल कर सकते हैं -  directorsoh@ignou.ac.in

- उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ अपने शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र और अपनी सीवी भी संलग्न करनी है। इसके बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

ये नियुक्तियां इग्नू के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के हिन्दी विभाग ने आमंत्रित की हैं। नियुक्ति एक सेमेस्टर के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी। 

इसके लिए ये योग्यताएं जरूरी
- सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 55 फीसदी और आरक्षिण श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ हिन्दी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

- उम्मीदवार नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) क्वालिफाइड या यूजीसी नियमों के अनुसार पीएचडी होना चाहिए।

इनके अलावा ये हैं अपेक्षित योग्यताएं
- ओडीएल या ई-मैटेरियल डेवलपमेंट का अनुभव
- कंप्यूटर पर काम करने की नॉलेज
नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

इस नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed