{"_id":"5dff71678ebc3e87fa54e2c5","slug":"rajasthan-public-service-commission-change-in-exam-center-rpsc-junior-law-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोग ने जेएलओ परीक्षा में किए बदलाव, उम्मीदवारों को राहत ","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
लोक सेवा आयोग ने जेएलओ परीक्षा में किए बदलाव, उम्मीदवारों को राहत
Sun, 22 Dec 2019 07:06 PM IST
Mohit Mudgal
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 22 Dec 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
RPSC
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हाईकोर्ट में जूनियर लॉ आफिसर की परीक्षा में अहम बदलाव किए हैं। इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में आयोग ने जानकारी दी है कि राजस्थान हाईकोर्ट जूनियर लॉ आफिसर परीक्षा का आयोजन एक परीक्षा केंद्र की बजाए तीन परीक्षा केंद्रों पर कराने का विचार कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले आयोग ने एक ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कराने की योजना बनाई थी। यह परीक्षा 26-27 दिसंबर को आयोजित होनी है। अब यह परीक्षा जयपुर, जोधपुर और अजमेर में भी आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
मामले में आनंद शर्मा और कुछ अन्य ने याचिका दायर कर आयोग द्वारा राज्य में एक ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कराने की योजना को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता पक्ष के वकील ने कहा कि अजमेर में एक परीक्षा केंद्र बनाकर राज्यभर उम्मीदवारों को वहां बुलाना कोर्ट के पुराने आदेश के खिलाफ है।
विज्ञापन
अदालत का निर्देश है कि यदि उम्मीदवारों की संख्या 10 हजार से ज्यादा है तो एक से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जानी चाहिए। जबकि इस परीक्षा के लिए राज्यभर के 30 हजार उम्मीदवार भाग लेने वाले हैं।
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें।