{"_id":"69ad5ed309c55d0a05074bab","slug":"railtel-recruitment-2026-manager-posts-announced-salary-up-to-1-8-lakh-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RailTel Vacancy 2026: रेलटेल में निकली मैनेजर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; सैलरी 1,80,000 तक","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
RailTel Vacancy 2026: रेलटेल में निकली मैनेजर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; सैलरी 1,80,000 तक
Sun, 08 Mar 2026 05:13 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:13 PM IST
सार
RailTel Recruitment 2026: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी विभाग में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को उप प्रबंधक, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1,80,000 रुपये तक मासिक सैलरी मिल सकती है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RailTel Job 2026: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी विभाग (डेटा सेंटर) में भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और ऊर्जावान उम्मीदवारों से कुल 9 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
इन पदों में उप प्रबंधक (तकनीकी), प्रबंधक (तकनीकी) और वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी) शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन और आईटी से जुड़े काम करने होंगे।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार (Telecommunication), कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर और कम्युनिकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित किसी भी शाखा में हो सकती है।इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमसीए (Master of Computer Applications) किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सभी डिग्रियां एआईसीटीई या यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। उप प्रबंधक (तकनीकी)/ ई-1 पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।वहीं प्रबंधक (तकनीकी)/ ई-2 पद के लिए आयु 23 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी)/ ई-3 पद के लिए उम्मीदवार की आयु 27 से 34 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।इतना मिलेगा वेतन
| पद | वेतनमान | लगभग CTC |
|---|---|---|
| डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) - E-1 | 40,000-1,40,000 | लगभग 12 लाख प्रति वर्ष + वार्षिक PRP |
| मैनेजर (टेक्निकल) - E-2 | 50,000-1,60,000 | लगभग 15 लाख प्रति वर्ष + वार्षिक PRP |
| सीनियर मैनेजर (टेक्निकल) - E-3 | 60,000-1,80,000 | लगभग 18 लाख प्रति वर्ष + वार्षिक PRP |
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले RailTel Corporation of India Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां RailTel Recruitment 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ लगाएं और निर्धारित पते पर भेज दें।