फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   PSSSB Recruitment 2021 ITI pass bharti for 547 posts details here

Sarkari Naukri : ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका, यहां 547 पदों पर हो रही भर्ती

Mon, 25 Jan 2021 12:36 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 25 Jan 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
PSSSB Recruitment 2021 ITI pass bharti for 547 posts details here
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

ITI करने के बाद भी अगर आप बेरोजगार हैं या अपनी कंपनी या जॉब बदलकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका है। यह अवसर आपको पंजाब में मिलने जा रहा है। जहां 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। 

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें : इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे
विज्ञापन


पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 को या उससे पहले sssb.punjab.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Success Story: मजबूत इच्छाशक्ति ने छाताबाद की रैना को बना दिया बस्तर की सहायक जिलाधिकारी 

पंजाब सब ओर्डिनेट सिलेक्शन बोर्ड  द्वारा 547 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 529 पद सिविल के लिए, 13 मैकेनिकल के लिए और 05 पद आर्किटेक्चर ब्रांच से डिप्लोमा धारकों के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं और यहां क्लिक कर सीधे अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें :  UPSC सिविल सेवा परीक्षा से आप भी बन सकते हैं लोक सेवा अधिकारी, ध्यान रखें ये तारीखें

ये शैक्षिक योग्यता जरूरी 
सिविल : 

उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से सिविल में ड्राफ्ट्समैन 02 वर्ष का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

मैकेनिकल
उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से मैकेनिकल में ड्राफ्ट्समैन 02 साल का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आर्किटेक्चर
उम्मीदवारों के पास राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।


यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed