Patna High Court Vacancy 2026: पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
Patna High Court Vacancy 2026: पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक होंगे। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Patna High Court Technical Assistant Recruitment 2026: पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या PHC/01/2026 के तहत की जा रही है। कुल 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 (₹29,200–₹92,300) के अनुसार वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे। नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
पंजीकरण प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 को शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 2 मई तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। परीक्षा की तिथि बाद में सूचित की जाएगी। उम्मीदवार इन तारीखों का विशेष ध्यान रखें:
- आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 2 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- परीक्षा तिथि: बाद में घोषित होगी
वैकेंसी का विवरण (आरक्षण के अनुसार)
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 24 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 8 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 1 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 9 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 6 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 5 |
| कुल पद | 53 |
- कुल पदों में से 17 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- 2 पद दिव्यांग (Locomotor Disability) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- “Technical Assistant Recruitment” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अंतिम तारीख के बाद आवेदन में कोई संशोधन संभव नहीं होगा।