Digital Marketing : टॉप 10 डिमांड्स की नौकरी में शामिल हुआ डिजिटल मार्केटिंग, जानिए कैसे मिलेगी जॉब
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लगातार उभर रही इस फील्ड में अभी रोजगार के काफी अवसर हैं और भविष्य में इसमें और भी रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
विस्तार
बदलते हुए समय के साथ व्यापार और प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग का तरीका काफी बदला है। आज का समय डिजिटल मार्केटिंग का समय है और यह पारंपरिक मार्केटिंग के तरीकों से काफी बेहतर है। फिर चाहे वो कम निवेश में ज्यादा फायदा लेना हो या ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना। डिजिटल मार्केटिंग हर तरीके से मार्केटिंग के पुराने तरीकों को काफी पीछे छोड़ चुका है। यही वजह है कि आज पारंपरिक मार्केटिंग की तुलना में कंपनियां ज्यादा पैसा डिजिटल मार्केटिंग के ऊपर खर्च कर रही हैं। डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते हुए बाजार के साथ इसके एक्सपर्ट्स की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही है। जॉब सर्च के लिए जानी जाने वाली वेबसाइट लिंक्डइन के मुताबिक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की नौकरी अभी टॉप 10 डिमांड्स वाली नौकरियों में शामिल है। वहीं डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते बाजार को देखते हुए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने अब देश के युवाओं को इसके गुर सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक Digital Marketing Course पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और डिजिटल मार्केटिंग तथा सोशल मीडिया मार्केटिंग के फील्ड में अपना शानदार करिअर बना सकते हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम
डिजिटल मार्केटिंग के क्या हैं फायदे
- इसकी शुरुआत बेहद कम पैसों में की जा सकती है। इसे आप 100 या 1,000 रुपए से भी शुरू कर सकते हैं।
- इसके जरिए आप अपने टारगेट कस्टमर्स तक विज्ञापनों को पहुंचा सकते हैं, जबकि ट्रेडिशनल मार्केटिंग में ऐसा बेहद मुश्किल है।
- डिजिटल मार्केटिंग करने में आसान है और आप आसानी से अपने कैंपेन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
- इसमें प्राय: कन्वर्शन रेट अच्छा होता है। यानी लोग जल्दी से ग्राहक बन जाते हैं।
- डिजिटल मार्केटिंग बेहद ही शानदार रिटर्न देता है और कम बजट में भी आप अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार कर सकते हैं।
- यह कम समय में एक ही वस्तु के कई प्रकार दिखा सकता है और उपभोक्ता को जो पसंद है वे तुरंत उसे ले सकता है।
- आज के समय में हर युवा गूगल, फेसबुक और यूट्यूब आदि का उपयोग कर रहा है और यही ज्यादातर प्रोडक्ट्स के टार्गेट कस्टमर्स होते हैं। इसलिए आप कम पैसे खर्च करके इन युवाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
- अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है तो आप SEO मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग जैसे कुछ गुण सीखकर खुद से भी अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार कर सकते हैं।
इसमें कैसे बनेगा करिअर
डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। दरअसल सफलता ने युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। सफलता के इस खास कोर्स में आपको गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरियंस्ड फैकल्टीज से पढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही आपको सीखने के लिए 10 मॉड्यूल्स और 20 से भी अधिक लर्निंग टूल्स उपलब्ध कराये जाते हैं। इन सभी सुविधाओं के साथ आपको मास्टर क्लास सेशन्स भी शामिल होने का मौका मिलता जहां इस इंडस्ट्री के एक्सपर्ट आपको इसके बारे में सिखाते हैं तो देर किस बात की आज ही इस कोर्स से जुड़ें और डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएं। सफलता द्वारा इस वक्त इन टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X