{"_id":"5fc894fc8ebc3e9be105758c","slug":"no-new-recruitment-in-railways-for-bunglow-peon-and-khalasi-railway-issued-new-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलासी पदों पर नहीं होंगी नई नियुक्तियां, रेलवे ने जारी किया आदेश","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
खलासी पदों पर नहीं होंगी नई नियुक्तियां, रेलवे ने जारी किया आदेश
Thu, 03 Dec 2020 01:04 PM IST
Tanuja Yadav
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने खलासी और बंगला चपरासियों की नियुक्तियों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। रेलवे के नए आदेश के मुताबिक अब वरिष्ठ अधिकारियों के आवास पर काम करने वाले खलासी और बंगला चपरासी के पद पर किसी भी तरह की कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि रेलवे ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा है कि महाप्रबंधकों को अपने आवास पर ऐसे रिक्त पदो पर नियमित नियुक्तियां करने की अनुमित दी गई है। रेलवे की ओर से जारी आदेश में इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि रेलवे ने अगस्त महीने में ही इस बात के संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन
अगस्त में जारी एक पत्र में रेलवे ने इस बात की ओर संकेत दे दिया था कि लंबे समय से चली आ रही खलासी की नियुक्ति प्रणाली को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद एक दिसंबर को रेलवे ने इस आदेश को जारी किया और इसमें साफ-साफ तौर पर बताया कि इस प्रणाली को जारी रखा जाएगा लेकिन इसमें नई नियुक्तियां नहीं होंगी।
विज्ञापन