फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   no new recruitment in railways for bunglow peon and khalasi railway issued new order

खलासी पदों पर नहीं होंगी नई नियुक्तियां, रेलवे ने जारी किया आदेश

Thu, 03 Dec 2020 01:04 PM IST
Tanuja Yadav जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 03 Dec 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
no new recruitment in railways for bunglow peon and khalasi railway issued new order
रेलवे स्टेशन - फोटो : twitter

भारतीय रेलवे ने खलासी और बंगला चपरासियों की नियुक्तियों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। रेलवे के नए आदेश के मुताबिक अब वरिष्ठ अधिकारियों के आवास पर काम करने वाले खलासी और बंगला चपरासी के पद पर किसी भी तरह की कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन



हालांकि रेलवे ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा है कि महाप्रबंधकों को अपने आवास पर ऐसे रिक्त पदो पर नियमित नियुक्तियां करने की अनुमित दी गई है। रेलवे की ओर से जारी आदेश में इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि रेलवे ने अगस्त महीने में ही इस बात के संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन


अगस्त में जारी एक पत्र में रेलवे ने इस बात की ओर संकेत दे दिया था कि लंबे समय से चली आ रही खलासी की नियुक्ति प्रणाली को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद एक दिसंबर को रेलवे ने इस आदेश को जारी किया और इसमें साफ-साफ तौर पर बताया कि इस प्रणाली को जारी रखा जाएगा लेकिन इसमें नई नियुक्तियां नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed