{"_id":"6aeec459291bbf50e00f9611","slug":"nmms-scholarship-2026-meritorious-students-to-get-rs-12000-annuall-check-eligibility-and-application-process-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपये, कौन कर सकता है आवेदन?","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपये, कौन कर सकता है आवेदन?
Sat, 07 Nov 2026 11:55 AM IST
शिवम तिवारी
रीता कुमारी शिक्षा सलाहकार
रीता कुमारी शिक्षा सलाहकार
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:55 AM IST
सार
शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को हर साल 12 हजार रुपये मिलते हैं। यह मदद कक्षा नौवीं से बारहवीं तक दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए सातवीं में कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। जानें कौन आवेदन कर सकता है, चयन परीक्षा कैसी होगी और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है।
विज्ञापन
NMMS Scholarship 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) संचालित की जाती है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा के बाद भी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
पर जाएं।
* नए आवेदकों को पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना अनिवार्य है।
* ओटीआर के बाद प्राप्त जानकारी से लॉगिन करें और उपलब्ध योजनाओं में एनएमएमएसएस का चयन करें।
विज्ञापन
कक्षा नौवीं से मौका
इस योजना के तहत कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं में भी इसका लाभ जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखनी और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह छात्रवृत्ति छात्रों को अधिकतम चार वर्षों की अवधि के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
कौन हैं आवेदन के पात्र
इस छात्रवृत्ति का लाभ राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों को मिलेगा। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी के पास कक्षा सातवीं में कम से कम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होने चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाती है। इसके अलावा, आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
परीक्षा से तय होगा चयन
विद्यार्थियों का चयन संबंधित राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से आयोजित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें दो प्रश्नपत्र होंगे-मानसिक योग्यता परीक्षा और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा। दोनों प्रश्नपत्र में 90-90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। मानसिक योग्यता परीक्षा में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विश्लेषण और समस्या सुलझाने के कौशल को परखा जाएगा। वहीं, शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से जुड़े प्रश्न होंगे। दोनों परीक्षाओं में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।आवेदन के बाद सत्यापन
विद्यार्थियों को आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति पर भी नजर रखनी चाहिए। आवेदन का सत्यापन पहले संस्थान के नोडल अधिकारी और फिर जिला स्तर के नोडल अधिकारी की ओर से किया जाता है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2026 और जिला स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, वे भी यह सुनिश्चित करें कि उनका फॉर्म संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय के भीतर सत्यापित हो जाए।ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
* आवेदन करने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.inपर जाएं।
* नए आवेदकों को पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना अनिवार्य है।
* ओटीआर के बाद प्राप्त जानकारी से लॉगिन करें और उपलब्ध योजनाओं में एनएमएमएसएस का चयन करें।