JOBS: नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन में निकलीं भर्तियां, 10वीं से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन
NEEPCO Recruitment 2023: नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन में अपरेंटिस पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसके लिए 10वीं से लेकर ग्रेजुएट कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEEPCO Apprentice Recruitment 2023: नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और अन्य पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neepco.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।
NEEPCO रिक्तियों का विवरण
नीपको में विभिन्न ट्रेडों में 75 अपरेंटिस पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
ग्रेजुएट अपरेंटिस28
-
तकनीशियन अपरेंटिस 08
-
ग्रेजुएट जनरल स्ट्रीम 14
-
ट्रेड अपरेंटिस 25
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि SC, ST, OBC, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
NEEPCO स्टाइपेंड
नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन में अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग कैटेगरी के मुताबिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
-
ग्रेजुएट अपरेंटिस 18,000 रुपये
-
तकनीशियन अपरेंटिस 15,000 रुपये
-
ट्रेड अपरेंटिस 14877 रुपये