फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   MPESB 2024: Admit card released for Animal Husbandry Dairy Technology Diploma Entrance Exam, download here

MPESB 2024: पशुपालन-डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 20 Jun 2024 01:41 PM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Thu, 20 Jun 2024 01:41 PM IST
सार

MPESB ADDET 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (ADDET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें। 

विज्ञापन
MPESB 2024: Admit card released for Animal Husbandry Dairy Technology Diploma Entrance Exam, download here
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

 
विज्ञापन

MPESB ADDET 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (ADDET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें की इस परीक्षा का आयोजन 27 जून को दो पालियों में- सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे और शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में स्थित विभिन्न कॉलेजों में पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा 2024 में भाग लेने के लिए आवेदन किया है, उन्हें एमपी एडीडीईटी 2024 की भौतिक प्रति हॉल टिकट और एक फोटो पहचान पत्र के साथ संबंधित परीक्षा केंद्र पर सुबह 08:00 बजे और दोपहर 02:00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

MPESB ADDET 2024: पात्रता मानदंड 

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का एमपीबीएसई/सीबीएसई से विज्ञान स्ट्रीम (जीव विज्ञान, गणित या कृषि) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

साथ ही उम्मीदवार की आयु 17 से लेकर 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

MPESB ADDET 2024: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed