मिलिए महिला पायलट जोया अग्रवाल से जिन्होंने बचपन में देखे गए सपने को अपनी मेहनत की दम पर किया पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं, ‘सफलता तभी मिलती है जब आपके सपने डर से बड़े होते हैं।’ कुछ ऐसे बड़े सपने थे जोया अग्रवाल के। जिन्होंने डर को दूर करके अपनी किस्मत की लकीरों को खुद लिखा और आज एक कामयाब महिला पायलट हैं। वर्तमान में जोया एयर इंडिया में कार्यरत हैं। हाल ही में जोया अग्रवाल को संयुक्त राष्ट्र में प्रवक्ता के रूप में चुना गया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सफल उड़ान भरी हैं।
डर को दूर करने के बाद ही मिल सकती है सफलता
सफलता डॉट कॉम के स्पेशल शो ‘सफलता टॉक’ में जब जोया से उनकी सफलता हासिल करने के राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुखर होकर कहा कि, “किसी भी काम में सफल होने के लिए आपको सबसे पहले डर को दूर करना होगा। यही एक ही मूलमंत्र है जो आपको अपने सपने को पूरा करने में मदद करेगा।
जानिए कौन हैं जोया अग्रवाल
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली जोया अग्रवाल अपने माता-पिता अकेली बेटी हैं। उन्होंने आठ वर्ष की उम्र में आसमान में उड़ान भरने का सपना देखा था जिसे अपनी मेहनत और काबिलियत की दमपर पूरा कर भी दिखाया।
साक्षात्कार के दौरान जोया ने बताया कि जिन दिनों उनकी पायलट परीक्षा की परीक्षा होनी थी। उन दिनों उनके पिता हार्ट की बीमारी से जूझ रहे हैं। जोया यह परीक्षा नहीं देना चाहती थीं लेकिन पिता के समझाने के बाद वह एग्जाम देने गईं। जोया का मानना है कि अगर सपने तुम्हारे हैं तो उस दिशा में पहला कदम भी आपको ही बढ़ाना पड़ेगा। मुश्किल क्या है? क्या आसान है ये सब हमारी इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है।
अपने आत्मविश्वास के बल पर ही आज जोया सैकड़ों भारत की बेटियों की प्रेरणा स्त्रोत हैं।
कैसे देखें पूरा शो
सफलता डॉट कॉम के इस खास शो को देखने के लिए तुरंत यूट्यूब पर जाकर सफलता टॉक चैनल को सबस्क्राइब करें या इस Safalta TAlk with Zoya Aggrawal वाले लिंक पर अभी क्लिक करें।
आप भी पूरे कर सकते हैं अपने सपने
अगर आप भी जोया अग्रवाल की तरह अपने किसी भी सपने को पूरा करना चाहते हैं तो तुरंत अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड करें। इसके अलावा अगर आप केबिन क्रू, हॉस्पिटैलिटी, एयरपोर्ट ग्राउंड अधिकारी, या पायलट बनना चाहते हैं तो अभी दिए गए फॉर्म Register Here को पूरा भरें।