{"_id":"5effddf99688d50d4c7bd06e","slug":"jobs-will-not-get-loss-in-railways-but-possible-change-in-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरियां नहीं जाएंगी लेकिन पदों में बदलाव संभव","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
रेलवे में नौकरियां नहीं जाएंगी लेकिन पदों में बदलाव संभव
Sat, 04 Jul 2020 07:10 AM IST
संजीव कुमार झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Jul 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
indian railway
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि नौकरियां नहीं जाएंगी हालांकि कुछ कर्मचारियों के पद में बदलाव संभव है। रेलवे का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले नोटिस जारी कर 50 फीसदी रिक्तियां खत्म करने और नए पदों को बनाने पर रोक लगाने का फरमान था।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के महानिदेशक आनंद एस खाटी ने कहा, रेलवे अपने कर्मचारियों का सही इस्तेमाल करेगी उनको निकालेगी नहीं। पदों को बदला जाएगा। उन्होंने कहा, नई तकनीक के मुताबिक कर्मियों को ट्रेनिंग देकर कौशल विकसित किया जाएगा और उनका नए काम में इस्तेमाल होगा। इन्हें निकाला नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा श्रेणी के पदों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, रेलवे अब भी सबसे बड़ा नियोक्ता बना रहेगा। इसको लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए। हम कौशल को बढ़ाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बृहस्पतिवार के आदेश में गैर जरूरी खाली पदों को खत्म करने और नए पद बनाने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
इसमें किसी की नौकरी पर संकट नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिसूचित जरूरी पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं जारी रहेंगी। रेलवे ने 2018 से अब तक सुरक्षा श्रेणी में 72274 पदों की अधिसूचना जारी की है। इन पर भर्ती की जाएगी। रेलवे में अभी 12,18,355 कर्मचारी हैं और यह अपनी आय का 65 फीसदी हिस्सा वेतन और पेंशन पर खर्च करता है।