फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   IOCL Recruitment 2021 today is Last date to apply online for 513 Junior Engineer Assistant Posts, know how to apply

IOCL Recruitment 2021: 513 पदों पर भर्ती के लिए आज है आवेदन का आखिरी दिन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 12 Oct 2021 02:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 02:03 PM IST
सार

IOCL Recruitment 2021: आईओसीएल ने इन पदों के लिए विज्ञापन 23 सितंबर  2021 को जारी किया था, आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2021 है। जिन योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन करना है वह आधिकारिक वेबसाइट  iocl.com से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IOCL Recruitment 2021 today is Last date to apply online for 513 Junior Engineer Assistant Posts, know how to apply
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड(आईओसीएल) - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड(आईओसीएल) ने 513 जुनियर इंजीनियर सहायक और जुनियर नर्सिंग सहायक पद के लिए निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। आईओसीएल ने इन पदों के लिए विज्ञापन 23 सितंबर  2021 को जारी किया था, आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2021 है। जिन योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन करना है वह आधिकारिक वेबसाइट  iocl.com से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवार को सलाह है कि इन पदों पर आवेदन से पहले जरूरी योग्यता, शैक्षणिक विवरण और चयन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आईओसीएल ने इन पदों पर आवेदन कर रहें उम्मीदवारों के पास कम से कम 3 सालों का डिप्लोमा और उपरोक्त क्षेत्र में 1 साल का अनुभव मांगा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इसके बाद शारीरिक परीक्षण के द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन


आईओसीएल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीद्वार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। 

आईओसीएल भर्ती 2021 आवेदन कैसें करें

1.इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।

2. होम पेज पर दिख रहे 'Latest Job Opening' के लिंक पर क्लिक करें।

3.'Requirement of Experienced Non-Executive Personnel- 2021 in IOCL, Refineries Division' के लिंक पर जाएं और Apply Online पर क्लिक करें।

4. direct link here to apply online - IOCL Recruitment 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

5. आगे बढ़ने के लिए पद और स्थानों का चुनाव करें। 

6. जरूरी जानकारी, दस्तावेज और तस्वीर अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।

7. सबमिट के बटन पर क्लिक करें और आगे की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंट निकलवा लें। 

उम्मीदवार ध्यान दें कि आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40 फीसद अंक लाने होंगे। आईओसीएल भर्ती 2021 में केवल एक ही पद पर आवेदन किया जा सकता है, एक से अधिक पद पर आवेदन अपने आप रिजेक्ट हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed