IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल में नौकरी का मौका, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन
IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में करीब 500 पदों पर भर्ती का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में विस्तृत अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विस्तार
IOCL Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।
IOCL Recruitment रिक्तियों का विवरण
यह भर्ती अभियान भारत के राज्यों (तमिलनाडु और पुदुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में 490 तकनीशियन, ट्रेड अपरेंटिस और अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव/ग्रेजुएट अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
- ट्रेड अपरेंटिस 150 पद
- तकनीशियन अपरेंटिस 110 पद
- ग्रेजुएट अपरेंटिस/अकाउंट एग्जीक्यूटिव 230 पद
IOCL Recruitment 2023 आयुसीमा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
IOCL Recruitment शैक्षणिक योग्यता
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को 10वीं कक्षा/डिप्लोमा/आईटीआई/बीबीए/बी.ए/बी.कॉम/बी.एससी उत्तीर्ण होना चाहिए। ये योग्यताएं संबंधित पदों के मुताबिक दी गई हैं। आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
IOCL Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाएं।
-
इसके बाद अपरेंटिस टैब पर क्लिक करें।
-
अब आवेदन पत्र भरें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट कर लें।