{"_id":"5bcfa6febdec2269685b011c","slug":"internet-service-sector-to-come-up-to-1-2-million-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा क्षेत्र में 2022 तक आएंगी 1.2 करोड़ नौकरियां","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
इंटरनेट सेवा क्षेत्र में 2022 तक आएंगी 1.2 करोड़ नौकरियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा समय में 10 लाख लोगों को रोजगार देने वाले इंटरनेट सेवा क्षेत्र से 2022 तक 1.2 करोड़ नौकरियों के सृजन की उम्मीद है। यह बात मंगलवार को एक रिपोर्ट में कही गई। इंटरनेट एवं मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) द्वारा जारी इकनॉमिक इंपैक्ट ऑफ इंटरनेट सर्विसेज इन इंडिया रिपोर्ट के अनुसार 2022 तक यह क्षेत्र बढ़कर 76.4 अरब डॉलर होने की उम्मीद है, जो वर्तमान में 33.8 अरब डॉलर का है।
विज्ञापन
साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि सस्ती इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण देश के इंटरनेट यूजर्स की संख्या 2022 तक वर्तमान के 48.1 करोड़ से 1.6 गुना बढ़कर 76.2 करोड़ होने की संभावना है। इसके साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या भी इस अवधि तक 1.75 गुना बढ़कर 52.6 करोड़ होने की उम्मीद है। इंटरनेट सेवाओं की प्रौद्योगिकी व बिजनेस के संदर्भ में रिपोर्ट में कहा गया कि उपभोक्ताओं की जरूरतों, आकांक्षाओं व मांगों को पूरा करने के तरीकों को इंटरनेट मौलिक रूप से बदल देगा।
विज्ञापन
इस आधार पर उम्मीद है कि भविष्य में इंटरनेट सेवा क्षेत्र बहुत से बदलाव देखेगा। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि अगर इस क्षेत्र को समर्थन करने वाली सरकारी नीति, फैली हुई इंटरनेट कनेक्टिविटी वाला इंफ्रास्ट्रक्चर, विकसित वितरण नेटवर्क समेत कई अन्य महत्वपूर्ण साधन मिले तो यह क्षेत्र बढ़कर 124 अरब डॉलर तक भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन