{"_id":"6ac0c31cf16114928e0008b8","slug":"indian-coast-guard-cgept-01-27-02-27-registration-to-begin-on-october-6-check-selection-process-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का मौका: तटरक्षक बल में भर्ती, नाविक और यांत्रिक पदों के लिए छह अक्तूबर से शुरू होगा आवेदन","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
सरकारी नौकरी का मौका: तटरक्षक बल में भर्ती, नाविक और यांत्रिक पदों के लिए छह अक्तूबर से शुरू होगा आवेदन
Sat, 03 Oct 2026 02:26 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:26 PM IST
सार
भारतीय तटरक्षक बल के सीजीईपीटी-01/27 और सीजीईपीटी-02/27 बैच के लिए पंजीकरण 6 अक्तूबर 2026 से शुरू होगा। भर्ती में नाविक सामान्य ड्यूटी, नाविक घरेलू शाखा और यांत्रिक पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक फिटनेस परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच शामिल होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय तटरक्षक बल में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। सीजीईपीटी-01/27 और सीजीईपीटी-02/27 बैचों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 अक्तूबर 2026 से शुरू होने वाली है। सीजीईपीटी के जरिए भारतीय तटरक्षक बल में नाविक सामान्य ड्यूटी, नाविक घरेलू शाखा और यांत्रिक जैसे पदों पर भर्ती की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन और भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए भारतीय तटरक्षक बल के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजीईपीटी क्या है?
सीजीईपीटी का पूरा नाम कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट है। यह भारतीय तटरक्षक बल की ओर से आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा है। इसके माध्यम से विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। यह भर्ती प्रक्रिया देशभर के उम्मीदवारों के लिए होती है और परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।
विज्ञापन
किन पदों पर होती है भर्ती?
सीजीईपीटी के माध्यम से मुख्य रूप से नाविक सामान्य ड्यूटी यानी जीडी, नाविक घरेलू शाखा यानी डीबी और यांत्रिक पदों पर भर्ती की जाती है। पद के अनुसार उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती सूचना को ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा।
विज्ञापन