IDBI Bank SO Recruitment 2023: इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
IDBI Bank Specialist Officers Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IDBI Bank SO Recruitment 2023 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई) की तरफ से विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर भर्ती की जानी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2023 तक है। आईडीबीआई बैंक एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक और जीवन बीमा निगम की सहायक कंपनी है।
IDBI Recruitment आवेदन शुल्क
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 1000 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट, ई चालान के माध्यम से करना होगा।
IDBI Bank Jobs रिक्तियों की संख्या
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर 86 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
-
मैनेजर ग्रेड बी 46
-
सहायक महाप्रबंधक एजीएम ग्रेड सी 39
-
उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड डी 01