फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   icsi cs 2020: cseet exam will held on 29 august and mobile tablets will be banned

पहली कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 29 को, स्मार्टफोन व टैबलेट उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध

Fri, 07 Aug 2020 02:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Aug 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
icsi cs 2020: cseet exam will held on 29 august and mobile tablets will be banned
सांकेतिक तस्वीर

द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई)की पहली कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) 29 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड से आयोजित की जाएगी।  कंप्यूटर आधारित परीक्षा कंप्यूटर और लैपटॉप पर आयोजित होगी। परीक्षा में स्मार्टफोन और टेबलेट का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


आईसीएसआई की कॉर्पोरेट संचार और अंतर्राष्ट्रीय मामले की निदेशक प्रीति कौशिक बनर्जी के मुताबिक, कोविड-19 के चलते परीक्षा केंद्रों की बजाय ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन



हालांकि रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड से उसे सुरक्षित रखा जा सकेगा। कुल दो सौ अंकों की परीक्षा करीब 120 मिनट की होगी। परीक्षा में करेंट अफेयर्स, प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल पर आधारित सवाल भी आएंगे। परीक्षा में कुल 140 सवाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें  बिजनेस कम्युनिकेशन के 35 से 50 प्रश्न, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग के 35से  50प्रश्न,  इकनोमिक और बिजनेस पर्यावरण के 35  से 50प्रश्न,  करेंट अफेयर्स (15 ) व  प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल (20) वर्ग में कुल 35 से 50प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा से दस दिन पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed