{"_id":"5f2c6adb8ebc3e3d19460e55","slug":"icsi-cs-2020-cseet-exam-will-held-on-29-august-and-mobile-tablets-will-be-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 29 को, स्मार्टफोन व टैबलेट उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
पहली कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 29 को, स्मार्टफोन व टैबलेट उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध
Fri, 07 Aug 2020 02:23 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई)की पहली कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) 29 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड से आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा कंप्यूटर और लैपटॉप पर आयोजित होगी। परीक्षा में स्मार्टफोन और टेबलेट का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
आईसीएसआई की कॉर्पोरेट संचार और अंतर्राष्ट्रीय मामले की निदेशक प्रीति कौशिक बनर्जी के मुताबिक, कोविड-19 के चलते परीक्षा केंद्रों की बजाय ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड से उसे सुरक्षित रखा जा सकेगा। कुल दो सौ अंकों की परीक्षा करीब 120 मिनट की होगी। परीक्षा में करेंट अफेयर्स, प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल पर आधारित सवाल भी आएंगे। परीक्षा में कुल 140 सवाल होंगे।
विज्ञापन
इसमें बिजनेस कम्युनिकेशन के 35 से 50 प्रश्न, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग के 35से 50प्रश्न, इकनोमिक और बिजनेस पर्यावरण के 35 से 50प्रश्न, करेंट अफेयर्स (15 ) व प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल (20) वर्ग में कुल 35 से 50प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा से दस दिन पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड मिल जाएंगे।