IBPS RRB PO Result 2020 के स्कोरकार्ड जारी, मुख्य परीक्षा 30 जनवरी को होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IBPS RRB PO Result Scorecard 2020: आईबीपीएस आरआरबी 2020 के स्कोरकार्ड जारी हो गए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल यानी आईबीपीएस ने आरआरबी अधिकारी भर्ती स्केल -1 परीक्षा का स्कोरकार्ड यानी रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार जो आईबीपीएस पीओ आरआरबी ऑफिसर्स स्केल-1 प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, IBPS RRB मुख्य परीक्षा 30 जनवरी, 2021 को आयोजित होने की उम्मीद है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 और 13 सितंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस ने 11 जनवरी को आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर्स स्केल -1 परीक्षा के लिए परिणाम की मेरिट सूची जारी की थी। अब, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड को देख सकते हैं।
IBPS RRB PO भर्ती देश के विभिन्न ग्रामीण बैंकों जैसे आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक आदि बैंकों में रिक्त 3,800 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
IBPS RRB स्कोरकार्ड ऐसे देखें:
- आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं
- होमपेज पर, IBPS RRB स्कोरकार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें
- अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का डालकर लॉगिन करें
- आपका IBPS RRB स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें
IBPS PO मुख्य परीक्षा पैटर्न :
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल की IBPS RRB मुख्य परीक्षा 30 जनवरी, 2021 को आयोजित होने की उम्मीद है। इस परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी या हिंदी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन से कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू होगा।