फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   HPSC PGT 2024: Application window for recruitment on post of postgraduate teachers is open now, apply here

HPSC PGT 2024: हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों के पद पर भर्ती, 14 अगस्त तक यहां करें आवेदन

Fri, 26 Jul 2024 12:11 PM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Fri, 26 Jul 2024 12:11 PM IST
सार

HPSC PGT 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की तरफ से विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
HPSC PGT 2024: Application window for recruitment on post of postgraduate teachers is open now, apply here
हरियाणा लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 
विज्ञापन

HPSC PGT 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की तरफ से विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त, 2024 तक जारी रहेगी।

आपको बता दें की इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विषयों में कुल 3,069 पीजीटी रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से लेकर 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी, संस्कृत के साथ मैट्रिकुलेशन पूरा करना चाहिए या हिंदी में से किसी एक विषय के साथ कक्षा 12, बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) उत्तीर्ण होना चाहिए। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों के पास हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में योग्यता दर्शाने वाला प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPSC PGT 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

श्रेणियाँ

शुल्क (रु.)

हरियाणा के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित पुत्र सहित सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

क्रीमी लेयर से संबंधित पिछड़े वर्गों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

अन्य राज्यों के सभी श्रेणियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

1,000

केवल हरियाणा के पूर्व सैनिक की महिला आश्रितों सहित सामान्य श्रेणी की सभी महिला उम्मीदवारों के लिए

अन्य राज्यों की सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए

केवल हरियाणा के एससी, बीसी-ए, बीसी-बी, ईएसएम श्रेणियों के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)

250

केवल हरियाणा के सभी दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों (कम से कम 40% विकलांगता वाले) के लिए

शून्य

HPSC PGT 2024: कैसे करें आवेदन 
 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके होमपेज पर “advertisement” पर क्लिक करें। 
  • फिर पीजीटी हरियाणा (विषय के अनुसार) के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें औरसभी जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी भरें। 
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed