फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   HPSC Exam Postponed 2026: Haryana PSC Defers 7 Recruitment Exams, Check Post-wise Schedule

HPSC: जनवरी में होने वाली हरियाणा लोक सेवा आयोग की सात परीक्षाएं स्थगित, देखें सभी के नाम; जानें क्या रही वजह

Tue, 13 Jan 2026 06:37 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 06:37 PM IST
सार

HPSC Exam Postponed 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ट्रेजरी ऑफिसर सहित 7 भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ये परीक्षाएं जनवरी 2026 में प्रस्तावित थीं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं रद्द नहीं हुई हैं।
 

विज्ञापन
HPSC Exam Postponed 2026: Haryana PSC Defers 7 Recruitment Exams, Check Post-wise Schedule
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

HPSC Exams Postponed 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने अभ्यर्थियों के लिए एक अहम सूचना जारी करते हुए ट्रेजरी ऑफिसर समेत विभिन्न विभागों की कुल सात भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते इन परीक्षाओं को फिलहाल आयोजित नहीं किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय अस्थायी है और परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं।

विज्ञापन

किन-किन परीक्षाओं पर लगी रोक?

एचपीएससी द्वारा स्थगित की गई परीक्षाओं में सबसे प्रमुख ट्रेजरी ऑफिसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (ATO) की भर्ती परीक्षा शामिल है। इसके अलावा तकनीकी और शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण लेक्चरर और इंस्ट्रक्टर पदों की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। ये सभी परीक्षाएं जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली थीं।

स्थगित की गई परीक्षाओं का विवरण इस प्रकार है:

  • सिविल इंजीनियरिंग लेक्चरर की परीक्षा 19 जनवरी 2026 को प्रस्तावित थी।
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग लेक्चरर की परीक्षा भी 19 जनवरी 2026 को होनी थी।
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग लेक्चरर और फोरमैन इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 20 जनवरी 2026 को निर्धारित थी।
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग लेक्चरर और फार्मेसी लेक्चरर की परीक्षा 21 जनवरी 2026 को होनी थी।
  • ट्रेजरी ऑफिसर/असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर की परीक्षा 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जानी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों में बढ़ी बेचैनी, नई तारीखों का इंतजार

परीक्षाओं के अचानक स्थगित होने से उन उम्मीदवारों में चिंता का माहौल है, जो लंबे समय से इन भर्तियों की तैयारी कर रहे थे। कई अभ्यर्थी महीनों से परीक्षा को ध्यान में रखकर पढ़ाई में जुटे हुए थे। हालांकि आयोग ने अभी तक इन परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा नहीं की है। नोटिस में कहा गया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम उचित समय पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

आयोग ने दी अहम सलाह

एचपीएससी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों से संबंधित जानकारी केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इस अतिरिक्त समय का उपयोग अपने सिलेबस के रिविजन और कमजोर विषयों को मजबूत करने में करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed