फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Hospitality Management All you need to know about career salary post hotel tourism Sector Hotel Industry

हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट: गेट वे फॉर हॉट एंड प्रॉमिसिंग करियर, जानें वेतन-पद के बारे में सबकुछ

Fri, 10 Jun 2022 12:01 PM IST
कुमार संभव Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार संभव Updated Fri, 10 Jun 2022 12:01 PM IST
सार

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अच्छे प्लेसमेंट के चलते छात्र होटल मैनेजमेंट कोर्स को काफी पसंद कर रहे हैं। इस कोर्स को करने के बाद नौकरी हो या स्वरोजगार, दोनों मोर्चों पर सफलता के नए सोपान ही गढ़े जाते हैं। 

विज्ञापन
Hospitality Management All you need to know about career salary post hotel tourism Sector Hotel Industry
Hospitality Management - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अतुल्य भारत यानि इनक्रेडिबल इंडिया अभियान ने देश में टूरिज्म इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है, जिससे भारतीय संस्कृति को जानने समझने व देखने के प्रति विदेशी सैलानियों का लगाव दिन-प्रतिदिन बड़ी तीव्र गति से बढ़ता जा रहा है। भारत में टूरिज्म सेक्टर और होटल इंडस्ट्री में तेजी से विस्तार हो रहा है। होटल इंडस्ट्री सीधे तौर पर टूरिज्म से जुड़ी होती है, जितने अधिक पर्यटक देश में आएंगे होटल इंडस्ट्री को उतना ही बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

वर्ष 2020 में शुरू हुई कोरोनावायरस महामारी से हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री प्रभावित होने के पश्चात हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री ने एक बार फिर रफ्तार दी है। महामारी के बाद इसमें फिर से तेजी आई है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में करियर के बड़े पैमाने पर मौके बनेंगे। जैसे-जैसे दुनिया पटरी पर लौट रही है। सभी उद्योग पूरी तरह से पुनर्जीवित होने की कोशिश कर रहे हैं। हॉस्पिटैलिटी ग्लोबल मार्केट रिपोर्ट 2022 के अनुसार वैश्विक हॉस्पिटैलिटी बाजार के 3,95287 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2022 में 4,548.42 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है, जो 15.1% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) पर है। यह बड़ी वृद्धि दर यात्रा पर वैश्विक प्रतिबंधों से वापस उछाल है। 2026 में 10.2% की सीएजीआर से बाजार के 6,71527 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या 

आने वाले दिनों में इस इंडस्ट्री को सबसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। अनुमान है कि वर्ष 2027 तक भारत में तीन करोड़ से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंचेंगे, जिसके चलते होटल और रेस्टोरेंट के क्षेत्र में करियर की संभावनाएं बढ़ेंगी। 

विज्ञापन

नौकरी और स्वरोजगार दोनों में मिलता है मौका

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अच्छे प्लेसमेंट के चलते छात्र होटल मैनेजमेंट कोर्स को काफी पसंद कर रहे हैं। इस कोर्स को करने के बाद नौकरी हो या स्वरोजगार, दोनों मोर्चों पर सफलता के नए सोपान ही गढ़े जाते हैं। इस सेक्टर में विस्तार के कारण जॉब की उपलब्धता भी अब इसमें पहले से कहीं अधिक है। यहां पर आप बतौर ट्रेनी शुरुआती वेतन 18,000 रुपये से 25,000 रुपये तक पा सकते हैं। यह वेतन पद, काम और अनुभव के आधार पर बढ़ता जाता है। आप भारत में ही नही विदेश में भी नौकरी कर सकते हैं, जिससे आपकी सैलरी में गुणात्मक इजाफा होता है। यही वजह है कि इस सेक्टर से संबंधित पाठ्यक्रम छात्रों के लिए उनकी विशलिस्ट में टाप फाइव में शामिल हो गए हैं।

इंटरनेशनल एक्सपोजर 

अगर आप भारत से होटल मैनेजमेंट में कोर्स करते हैं, तब भी आपको इंटरनेशनल एक्सपोजर मिल सकता है। आप दुनिया को और बेहतर तरीके से जान पाते हैं एवं दुनिया को लेकर आपकी समझ परिपक्व होती है। संसार को आप एक बेहतरीन अवसर के रूप में देखने लगते हैं। 

एचआईएचटी देता है मौका 

आगरा टूरिज्म का हब है। किसी भी बड़े मेट्रो सिटी से ज्यादा आगरा में होटल हैं। टूरिज्म सेक्टर में राजस्व (रेवेन्यू) उत्पन्न करने के लिये फाइव स्टार एवं बजट होटलों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। इन सभी जगह काम करने के लिये प्रोफेशनल युवाओं की हमेशा जरूरत रहती है। जाहिर है कि होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने वालों की नौकरी में वरीयता दी जाती है। यदि आप वास्तव में हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट में सर्वश्रेष्ठ पदों पर पहुंचना चाहते है तो आपको हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होगी। हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म को राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा डिग्री कोर्स हेतु मान्यता प्राप्त है। हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म को नियोक्ता प्रतिष्ठा और शिक्षाविदों के लिए दुनिया में सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट कॉलेज का दर्जा दिया गया। यहां हर वर्ष नवोदित युवा विभिन्न राज्यों से आकर आगरा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करते हैं। आज हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज्म, आगरा के हजारों युवा स्टूडेंट्स हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में देश-विदेश में परचम फहराया रहे हैं और आगरा का नाम रोशन कर रहे हैं।




यदि आपके पास इस कॉलेज में पेश किए जा रहे पाठ्यक्रमों के बारे में या सामान्य बुनियादी ढांचे के बारे में कोई और प्रश्न हैं, तो कृपया हमसे 18005323000 पर संपर्क करें ( टोल फ्री) +91-999799501 अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट देखें www.hihtworld.com
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed