UPSC NDA 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त, कब होगा लिखित परीक्षा का आयोजन और कितने दिनों में पूरी हो जाएगी चयन प्रक्रिया, जानें यहाँ
UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA II 2022 । इस प्रवेश परीक्षा के जरिए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। दरअसल NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 मई से हुई थी और इसकी आखिरी तारीख सात जून 2022 थी। इस भर्ती के जरिए NDA के 370 और NA के 30 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी हर अपडेट के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA 2022 Free Champion Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
कब आयोजित होगी लिखित परीक्षा :
UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जा सकती है। NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में मैथ्स से 300 अंकों के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंकों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200 अंक के इंग्लिश के पेपर तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के पेपर में हिस्सा लेना होता है।
चयन प्रक्रिया को पूरा होने में लगेगा कितना समय :
NDA/NA I परीक्षा 2022 का आयोजन NDA के 150वें कोर्स और 112वें इंडियन नेवल एकेडमी कोर्स के लिए किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन कोर्सेस की शुरुआत 2 जुलाई 2023 से होनी है। इसलिए इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया किसी भी हाल में दो जुलाई 2023 से पहले पूरी कर ली जाएगी।
क्या है सीटों की संख्या का गणित :
NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर भर्ती की जाएगी और इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों हिस्सा ले सकेंगे। जबकि NA में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 208 पद आर्मी के लिए हैं और इन 208 में से 10 पद महिलाओं के लिए है।इसके अलावा 42 पद नौसेना के लिए है और इन 42 में से 3 पद महिलाओं के लिए है। इस बार वायुसेना के लिए कुल पदों की संख्या 120 है और इनमें छह पद महिलाओं के लिए है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।