फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   when will candidates be able to apply for Revenue Lekhpal Recruitment-safalta

UPSSSC Recruitment 2021: राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी हो जाएं तैयार, जानिए इस भर्ती के लिए कब से कर पाएंगे आवेदन पीईटी में सफल उम्मीदवार

Wed, 01 Dec 2021 01:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 01 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद राजस्व लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही आयोग द्वारा इस भर्ती में आवेदन को लेकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
when will candidates be able to apply for Revenue Lekhpal Recruitment-safalta
UPSSSC 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती को लेकर लगातार कयासबाजी जारी है। कई मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दिसंबर माह में कर दी जाएगी। लेकिन यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि एक विभागीय सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती को आयोजित किए जाने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। क्योंकि भर्ती में लागू की जाने वाली आरक्षण नियमावली पूरी तरह से तय नहीं हो पाई है। इस कारण राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में आवेदन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को थोड़ा और समय लग सकता है। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।  

इस माह के अंत तक अधिसूचना  जारी किए जाने की है उम्मीद विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू किए जाने से पहले भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा, एडमिट कार्ड से जुड़ी तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है। हालांकि,विशेषज्ञों की मानें तो इस भर्ती की परीक्षा का आयोजन जनवरी 2022 के अंत या फरवरी माह में कराए जाने की प्रबल संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन

 PET में कितना होना चाहिए न्यूनतम स्कोर 

 यूपीएसएसएससी की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में लगभग 24 लाख प्रतियोगी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से करीब 17 से 18 लाख अभ्यर्थियों को ही इस एग्जाम में बैठने का मौका मिल पाया था। इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कई लोगों का यह भी मानना है कि जल्द ही आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल पदों की इस भर्ती में न्यूनतम 70 से 75 पर्सेंटाइल अंक हासिल करने वाले प्रतियोगी  उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में दावेदारी करने का मौका दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो एक अनुमान के मुताबिक पीईटी में शामिल हुए 17 लाख अभ्यर्थियों में से केवल 3 से 4 लाख उम्मीदवारों को ही लेखपाल भर्ती में आवेदन करने का मौका मिल पाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 सफलता के साथ करें तैयारी

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे ढेरों कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता इन दिनों लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई खास बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है जिनसे आप सफलता ऐप  के द्वारा भी जुड़ सकते हैं तो देर किस बात की अभी अपने फोन में डाउनलोड करें  सफलता ऐप और अपनी सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी शुरू कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed