UP Police Constable Recruitment 2022: सिपाही बनने के लिए एग्जाम में कम से कम कितने प्रतिशत अंक लाने हैं जरूरी, जान लें भर्ती से जुड़ा एनालिटिक्स
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जून माह के अंत तक सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर लगभग 26,382 रिक्तियों को भरे जाने की कवायद शुरू कर सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में 25 हजार से अधिक आरक्षी पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी चल रही है। बीते कुछ दिनों पहले यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी एक नोटिस में आंशिक रूप से यह सूचित किया जा चुका है कि जल्द ही पुलिस विभाग में करीब 26,210 और फायरमैन के 172 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि आयुसीमा की गणना किस तिथि से की जाएगी इसकी स्पष्ट जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। इसके अलावा भर्ती संबंधी अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE EBooks PDF - Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UP Constable सैलरी
UP Constable सिलेबस
UP Constable एलिजिबिलिटी
लिखित परीक्षा में कम से कम लाने होंगे कितने अंक
यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए कुल 300 अंकों की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 185.34 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 172.32, अनुसूचित जाति की कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 145.39 और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को कम से कम 114.19 नंबर लाने पड़ सकते हैं। यह आंकड़े वर्ष 2018-19 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के एग्जाम के हैं। इस हिसाब से 26 हजार सिपाही भर्ती में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 62 प्रतिशत, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 58 प्रतिशत, एससीकैटेगरी को 49 प्रतिशत और एसटी श्रेणी के कैंडिडेट्स को कम से कम 38 प्रतिशत नंबर या उससे अधिक नंबर हासिल करने में सफलता मिल सकती है। हालांकि यह कटऑफ उम्मीदवारों की संख्या व पदों की कुल संख्या पर निर्भर करेगी। इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।
इस बार 20 लाख अभ्यर्थी दे सकते हैं आरक्षी भर्ती की परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सिपाही के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में इस बार लगभग 20 लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद है। यूपी पुलिस भर्ती के पुरानी भर्तियों मेंशामिल होने वाले कैंडिडेट्स के आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक आयोजित की गई सिपाही भर्तियों में करीब 10 से 15 लाख अभ्यर्थी पंजीकरण करते हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही हैकि वर्ष 2022 में 26,000 से अधिक पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में इन उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि यह आँकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गएहैं इनमें बदलाव भी हो सकता है।