Western Coalfields Ltd Recruitment: 10वीं पास के लिए करीब 1200 पदों पर निकलीं भर्तियां, अधिसूचना जारी
Western Coalfields Ltd Notification: वेस्टर्न कोल्डफील्ड लिमिटेड में करीब 1200 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Western Coalfields Ltd Notification Out: वेस्टर्न कोल्डफील्ड लिमिटेड की तरफ से विभिन्न ट्रेडों और विभागों के लिए अपरेंटिस पदों बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। 10वीं पास इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 01 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2023 तक है।
रिक्तियों का विवरण
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कंपनी में अपरेंटिस की कुल 1191 रिक्तियों को भरना है। जिसके लिए पदों का विवरण इस प्रकार है-
-
ग्रेजुएट अपरेंटिस: 101 रिक्तियां
-
तकनीशियन अपरेंटिस: 215 रिक्तियां
-
ट्रेड अपरेंटिस: 815 रिक्तियां
-
सुरक्षा गार्ड: 60 रिक्तियां
आयुसीमा
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 16 सितंबर 2023 के अनुसार की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षुता प्रशिक्षण पोर्टल पर रजिस्टर होना चाहिए। उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट,बीई, बीटेक, माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए।
वेतनमान
स्नातक अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये और तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 8000 रुपये महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।