फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   West Central Railway Recruitment 2022 Apply for 2521 Apprentice posts Jobs Sarkari Naukri

WCR Recruitment: पश्चिम मध्य रेलवे में निकली बड़ी भर्ती, 2500 से ज्यादा नौकरियों के लिए मांगे आवेदन

Wed, 23 Nov 2022 03:33 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 03:33 PM IST
सार

West Central Railway Recruitment 2022: पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) युवाओं के लिए बडे़ स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
West Central Railway Recruitment 2022 Apply for 2521 Apprentice posts Jobs Sarkari Naukri
West Central Railway Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

West Central Railway Recruitment 2022: पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) युवाओं के लिए बडे़ स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 2521 अप्रेंटिस रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

WCR Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

आयु सीमा : उम्मीदवारों को 15 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए और 17 नवंबर, 2022 तक 24 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट लागू है।

शैक्षणिक योग्यता : आवेदकों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष (10 + 2 प्रणाली में) उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी से संबद्ध) होना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

WCR Recruitment की चयन प्रक्रिया

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) की अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवारों द्वारा 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। 

 

विज्ञापन

WCR Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) की अप्रेंटिस भर्ती के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
 

WCR Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के आसान चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर हमसे संपर्क करें-भर्ती-रेलवे भर्ती सेल-2022-23 के लिए एंगेजमेंट ऑफ अप्रेंटिस एक्ट पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपना आवेदन पत्र भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed