VSSC Recruitment 2023: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में वॉक-इन-इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, हो जाइए तैयार
VSSC Recruitment 2023: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर नौकरी मिल रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VSSC Recruitment 2023: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अक्तूबर, 2023 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवार वीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ा विवरण देख सकते हैं।
VSSC Recruitment इंटरव्यू के बारे में
यह भर्ती अभियान संगठन में 162 पदों को भरेगा। इंटरव्यू सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, कलामासेरी, एर्नाकुलम जिला, केरल में 07 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
VSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
-
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग: 08 पद
-
केमिकल इंजीनियरिंग: 25 पद
-
सिविल इंजीनियरिंग: 08 पद
-
कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग: 15 पद
-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 40 पद
-
उपकरण प्रौद्योगिकी: 06 पद
-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 50 पद
शैक्षणिक योग्यता
जिन उम्मीदवारों ने प्रशिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड (Apprenticeship Training Board) के दक्षिणी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है, वे आवेदन कर सकते हैं।