VMC Recruitment 2022: इस राज्य के नगर निगम में 600 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2022 तय की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VMC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए वडोदरा नगर निगम (VMC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। जिन उम्मीदवारों को एक बेहतर सरकारी नौकरी की तलाश है, वह जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन आवेदन वडोदरा नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट vmc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
VMC Recruitment 2022: 641 पदों पर होगी भर्तियां
वडोदरा नगर निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, जूनियर क्लर्क, समीक्षा अधिकारी और अन्य कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 641 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
VMC Recruitment 2022: 28 फरवरी तक करें अपना आवेदन
वडोदरा नगर निगम भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2022 तय की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण तकनीकी समस्या भी आ सकती है। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
VMC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
वडोदरा नगर निगम भर्ती से जुड़ीं शैक्षणिक योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vmc.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इस भर्ती में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
VMC Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vmc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन पत्र भरें।
6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।