{"_id":"670f8e65e28ae4de310fb90b","slug":"vacancies-for-345-posts-of-medical-officer-in-itbp-40-year-olds-also-have-a-chance-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ITBP CAPF MO 2024: आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर के 345 पदों पर निकली रिक्तियां, 40 साल वालों को भी मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ITBP CAPF MO 2024: आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर के 345 पदों पर निकली रिक्तियां, 40 साल वालों को भी मौका
Wed, 16 Oct 2024 03:29 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:29 PM IST
सार
ITBP CAPF MO 2024: आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर के 300 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
ITBP CAPF MO 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ( ITBP ) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (BSF, सीआरपीएफ, ITBP, SSB) और असम राइफल्स, गृह मंत्रालय, भारत सरकार में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स (सेकंड-इन-कमांड), स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स (डिप्टी कमांडेंट) और मेडिकल ऑफिसर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) के ग्रुप 'ए' पदों पर भर्ती निकाली है। मेडिकल ऑफिसर के कुल 345 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसके पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 14 नवंबर तक का समय है।
विज्ञापन
रिक्ति विवरण
| पद | रिक्तियाँ |
|---|---|
| सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स (सेकंड इन कमांड) | 5 |
| स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स (डिप्टी कमांडेंट) | 176 |
| मेडिकल ऑफिसर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) | 164 |
| कुल रिक्तियाँ | 345 |
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड) की भर्ती के लिए आयु सीमा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) की भर्ती के लिए आयु सीमा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) की भर्ती के लिए आयु सीमा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।| पद | आयु सीमा |
|---|---|
| सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड) | 50 वर्ष |
| स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) | 40 वर्ष |
| मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) | 30 वर्ष |
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार, उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और चिकित्सा परीक्षण (एमईटी) के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नए उपयोगकर्ता पंजीकरण टैब पर जाएं।
- अपने विवरण का उपयोग करके स्वयं को पंजीकृत करें।
- अपने विवरण के साथ लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र सुरक्षित करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।