Uttarakhand Govt Jobs 2024: तकनीशियन, इलेक्ट्रीशियन समेत विभिन्न पदों पर चल रही है भर्ती, इतना मिलेगा वेतन
Uttarakhand Govt Jobs 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप सी के पदों के लिए नई भर्ती अभियान की घोषणा की है। इन पदों में विभिन्न विभागों में ड्राफ्ट्समैन, टेक्नीशियन ग्रेड- II, ट्यूबवेल ऑपरेटर, प्लंबर, मेंटेनेंस असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन के पद शामिल हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Uttarakhand Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने तकनीकी संवर्ग के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तराखंड में ग्रुप-सी के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर 18 अक्तूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 196 पदों को भरा जाएगा, जिसमें तकनीशियन, नलकूप मिस्त्री, प्लम्बर, मेंटिनेस सहायक समेत अन्य पद शामिल है।
- ड्राफ्ट्समैन: 140
- टेक्नीशियन ग्रेड II इलेट्रिकल: 21
- टेक्नीशियन ग्रेड II मैकेनिकल: 09
- ट्यूबवैल मिस्त्री: 16
- प्लम्बर: 01
- मेंटनेंस असिस्टेंट: 01
- इलेक्ट्रिशियन: 01
- इंस्ट्रूमेंट मेकैनिक03
- ट्रेसर: 01
- क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर: 01
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं/डिप्लोमा/ITI पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र पदानुसार 18-21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 19900 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इन विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर विकल्प दिए जाएंगे। गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग रखी गई है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।