फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPUMS Nursing Officer Recruitment 2024, Application begins for 535 posts at upums.ac.in; Apply till 14 March

Nursing Officer Recruitment 2024: यूपी में निकली नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानिए कहां करना होगा आवेदन

Mon, 26 Feb 2024 12:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 12:51 PM IST
सार

UPUMS Nursing Officer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज ने नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPUMS Nursing Officer Recruitment 2024, Application begins for 535 posts at upums.ac.in; Apply till 14 March
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS) ने नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 14 मार्च, 2024 (रात 11.55 बजे तक) तक का समय है।

विज्ञापन

500 अधिक रिक्तियों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान का लक्ष्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से संस्थान में कुल 535 नर्सिंग अधिकारी पदों को भरना है। पंजीकरण प्रक्रिया के समापन के बाद परीक्षा की तारीख संस्थान की वेबसाइट पर पोस्ट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: आवेदन करने के उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग में डिग्री होनी चाहिए।

या  

भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से नर्सिंग बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बी.एससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग होना चाहिए। पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए सभी आवेदकों को राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'नर्सिंग ऑफिसर भर्ती - सीबीटी- 2024' पर क्लिक करें।
  • 'नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें' लिंक पर जाएं।
  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म पूरा करें और आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed