UPTET Exam 2021: एक महीने बाद होगी स्थगित हो चुकी टेट परीक्षा, इस अतिरिक्त समय में जरूरी प्रश्नों की कर ली तैयारी तो मिल जाएंगे एक्स्ट्रा मार्क्स
उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाला TET रद्द कर दिया गया था। शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य इस पात्रता परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है लेकिन संभव है कि एक महीने के अंदर TET का दोबारा आयोजन किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचरों की भर्ती के लिए 28 नवंबर को होने वाली अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी जिसके बाद से ही परीक्षा की नई तारीख को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल आधिकारिक तौर पर टेट की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक महीने के अंदर परीक्षा कराई जा सकती है। इस अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके थे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे थे लेकिन परीक्षा रद्द होने से निराश हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस अतिरिक्त समय में आप अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं और रिवीजन व प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस एलिजिबिल्टी टेस्ट में पर्यावरण अध्ययन से जुड़े कई सवाल अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। ऐसे में सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी टीम के जरिए इस आर्टिकल में कई महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर साझा किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे खास फ्री प्रैक्टिस कोर्स बैच की भी मदद ले सकते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं। इस निशुल्क बैच को ज्वॉइन करने के लिए FREE UPTET Online Classes: Join Now पर क्लिक करना होगा।
कितने सेंटर पर होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जा रहा था। परीक्षा के लिए 4,309 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 21 लाख 65 हजार से अधिक उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा में भाग लेने वाले थे। हालांकि अभी ये रद्द हो चुकी है। क्योंकि परीक्षा एक महीने के अंदर होने की बात सामने आ रही है तो संभव है कि परीक्षा तय केंद्रों पर ही हो।
साल 2020 में नहीं हुई थी परीक्षा
वर्ष 2021 में करीब 22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेने वाले थे। इससे पहले 2019 में लगभग 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने टेटे दिया था। 2020 में कोरोना महामारी के कारण ये एग्जाम नहीं आयोजित किया गया था।
इन सवालों की कर लें प्रैक्टिस
निम्न में से कौन-सा पारितंत्र का जैविक घटक है?
उत्तर. पौधे।
जीवशम ईधन के दहन से कौन-सी गैस पैदा नहीं होती?
उत्तर. ऑक्सीजन।
पौधों को वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर. उत्पादकों में।
कौन-सा जीव शाकाहारी है?
उत्तर. टिड्डा।
ओज़ोन संरक्षण दिवस मनाया जाता है?
उत्तर. 16 सितंबर।
सबसे अधिक हानिकारक रसायन किसमें संचित होती है?
उत्तर.मानव।
उत्पादकों के स्तर जीवों की संस्था कैसी होती है?
उत्तर. सबसे अधिक।
जैव घटक और अजैविक घटक किससे संबंधित है?
उत्तर. पर्यावरण।
क्लोरोफलोरोकार्बन का उपयोग किया जाता है?
उत्तर. रेफ्रीजरेटर।
खाए हुए भोजन का कितना प्रतिशत जैव मात्रा में बदलता है?
उत्तर. 10%
घर बैठे फ्री में करें पक्की तैयारी
अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाले टेट में शामिल हो रहे हैं तो आप इस अतिरिक्त समय में सफलता डॉट कॉम के खास प्रैक्टिस कोर्स की मदद से खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं। आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर फभी कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।