फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPTET 2021 uttar pradesh government will give free bus service to candidates who are going to appear for UPTET 2021, sarkari naukri

UPTET 2021: यूपीटीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ

Mon, 27 Dec 2021 04:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 04:47 PM IST
सार

UPTET 2021: 28 नवंबर को परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी को रद्द कर दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक महीने के भीतर ही परीक्षा को एक बार फिर से आयोजित करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
UPTET 2021 uttar pradesh government will give free bus service to candidates who are going to appear for UPTET 2021, sarkari naukri
UPTET 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नवंबर में रद्द हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का नया शेड्यूल जारी किया जा चुका है। अब यूपी टीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। ऐसा अनुमान है कि इस साल तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले 28 नवंबर को परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी को रद्द कर दिया गया था। इस प्रकरण के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने और एक महीने के भीतर ही परीक्षा को एक बार फिर से पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के आदेश दिए थे। हालांकि, प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण इसमे अधिक देर लगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
UPTET में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को सरकार ने मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। जो भी छात्र उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार मुफ्त में उनके परीक्षा केंद्र तक जाने की व्यवस्था करेगी। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर बस की यात्रा कर सकेंगे। परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों के लिए है। 
विज्ञापन

परीक्षा का शेड्यूल
UPTET 2021 के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यूपीटीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

 
विज्ञापन

कब आएंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) के परिणाम 25 फरवरी 2022 को जारी किए जाएंगे। परिणाम से पहले विभाग द्वारा 27 जनवरी 2022 को यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों को 1 फरवरी 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जाएगा। इसके बाद विभाग 23 फरवरी 2022 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी पर परिणाम आधारित होंगे। 

यूपीटीईटी परीक्षा
यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed