फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC X-Ray Technician recruitment 2023 Notification out check details at upsssc.gov.in

UPSSSC X-Ray Technician Recruitment 2023: एक्स-रे टेक्नीशियन बनने का मौका, शुरू होने जा रही भर्ती

Fri, 09 Jun 2023 03:32 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 09 Jun 2023 03:32 PM IST
सार

UPSSSC X-Ray Technician 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
UPSSSC X-Ray Technician recruitment 2023 Notification out check details at upsssc.gov.in
UPSSSC X-Ray Technician - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSSSC X-Ray Technician 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य यूपीएसएसएससी में एक्स-रे तकनीशियनों के लिए कुल 382 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए आवेदक की आयु सीमा 01 जुलाई 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश राज्य चिकित्सा परिषद से एक्स-रे में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदकों को आवेदन के लिए 25 रुपये का शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही करना होगा।

UPSSSC X-Ray Technician भर्ती शेड्यूल

  • 08 जून 2023 अधिसूचना जारी

  • 15 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की शुरुआत

  • 05 जुलाई 2023 ऑनलाइन आवेदन,शुल्क जमा, और आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख

  • 07 जुलाई 2023 शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन करने की आखिरी तारीख 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed