फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Recruitment 2022: Most of the posts of female candidates will be filled-safalta

UPSSSC Recruitment 2022 : अनुदेशक भर्ती में क्षैतिज आरक्षण के अंतगर्त सबसे अधिक भरे जाएंगे महिला कैंडिडेट्स के पद, पीईटी में शामिल हुए अभ्यर्थी करें अप्लाई

Sat, 05 Feb 2022 10:11 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 05 Feb 2022 10:11 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के राजकीय संस्थानों में इंस्ट्रक्टर बनने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को 2,504 पदों पर अंतिम तिथि 8 फरवरी तक आवेदन करने का मौका दिया है। 
 

विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022: Most of the posts of female candidates will be filled-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए युवाओं को राजस्व लेखपाल के अलावा भी आयोग द्वारा राज्य के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन संस्थानों में करियर बनाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत अभ्यर्थी आईटीआई में प्रशिक्षक/अनुदेशक के पद पर कार्य कर सकेंगे। इसकी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, जोकि अंतिम तिथि 8 फरवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी कुल 2,504 रिक्त पदों के लिए कराई जाने वाली इस भर्ती में केवल पीईटी ((Preliminary Eligibility Test) पास उम्मीदवारों को ही शामिल होने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर अवश्य विज़िट करें। इसके अलावा अगर आप किसी सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP Special GK Ebook- Download Now  कोर्स की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

जानिए क्या है क्षैतिज आरक्षण का गणित

यूपीएसएसएससी की अनुदेशक भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिकेशन के मुताबिक, क्षैतिज आरक्षण की श्रेणी में जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए 21 व दिव्यंगोंजनों के लिए 70 पद आरक्षित हैं, वहीं भूतपूर्व सैनिकों के हिस्से में 95 और महिला कैंडिडेट्स के लिए 460 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:          
लेखपाल सैलरी- देखें          
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें          
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें           
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें          
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें

ऐसे समझें पूरा सिलेबस 

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की अनुदेशक भर्ती के लिए कराई जाने वाली लिखित परीक्षा में हिन्दी, सामान्य ज्ञान, जनरल इंटेलिजेंस, करेंट अफेयर्स जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाने हैं। इसके अलावा संबंधित आईटीआई डिप्लोमा से जुड़े कोर्स से भी सवाल आ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को विस्तारपूर्वक देख सकते हैं।   

सामान्य ज्ञान में इन टॉपिक्स को करना होगा तैयार 

अनुदेशक भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान में पुरस्कार और सम्मान, सामान्य राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, देशों और राजधानियों के नाम व उनसे जुड़ी जानकारी, बजट और पंचवर्षीय योजनाएं, प्रमुख चर्चित पुस्तकों के नाम व उनके लेखक, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारत महत्वपूर्ण दिवस, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय इतिहास, विज्ञान - आविष्कार और खोज, सामान्य विज्ञान इसके अलावा साइंस व टेक्नोलॉजी की खासा बेहतर तैयारी करनी होगी।   

अगर लेखपाल भर्ती के लिए किया है आवेदन, तो 4 फरवरी से पहले जरूर करें यह काम

आगे पढ़ें 

UPSSSC Recruitment 2022: Most of the posts of female candidates will be filled under horizontal reservation in instructor recruitment, candidates who appeared in PET should apply
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed