UPSSSC Recruitment 2022: यूपीएसएसएससी ने मोहर्रिर के पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई मोहर्रिर के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 92 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।
विस्तार
UPSSSC Recruitment 2022: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अवसर प्रदान किया है। UPSSSC ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रिर के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं और अपना आवेदन तय तारीख से जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...
इस तारीख से होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मोहर्रिर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 29 अक्तूबर, 2022 से की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवरा भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में साल 2021 में पीईटी पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक करें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई मोहर्रिर के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 92 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। श्रेणीवार भर्ती का विवरण नीचे दिया गया है-:
- सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या- 41
- ओबीसी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 09
- ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पदों की संख्या- 21
- एससी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 19
- एसटी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 02
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको संबंधित भर्ती का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।